फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के वक्त मोबाइल देखने वाले डॉक्टरों की अब खैर नहीं, हो सकती है बड़ी कार्रवाई 

Thu, 27 Jun 2019 01:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के सामने सोशल मीडिया पर मशगूल रहने वाले डॉक्टरों को अब सावधान रहना होगा। ऐसा करने पर अब डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी वेतन वृद्धि तक रोकी जा सकती है। इस संबंध में कोरोनेशन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


सीएमएस डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि काफी समय से उन्हें शिकायत मिल रही थी कि डॉक्टर मरीज देखते समय ही अपने मोबाइल पर सोशल मीडिया में मशगूल रहते हैं। कई बार वे मरीजों की बातों को भी अनसुना कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि अब यदि कोई भी डॉक्टर इस तरह की हरकत करता पाया गया तो यह सब उसकी सर्विस बुक में लिख दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी डॉक्टरों का रिकार्ड भी निकाला जा सकता है कि कब कौन सा डॉक्टर किस समय और कितने समय तक मोबाइल पर व्यस्त रहा। ऐसे में इन सब बातों के सर्विस बुक में लिखे जाने से उनकी वेतनवृद्धि तक रोकी जा सकती है। यह नियम उन्होंने बुधवार से ही लागू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें