फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की निगरानी में 48 घंटे रहेंगे स्वामी दयानंद

Mon, 14 Sep 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु और शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम के प्रमुख स्वामी दयानंद सरस्वती को रविवार को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालांकि आश्रम सूत्रों की मानें तो उन्हें रुटीन चेकअप के लिए चिकित्सकों के सुझाव पर भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वामी को 24 से 48 घंटे के लिए निगरानी में रखा है। बताया गया कि आवश्यक चेकअप के बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

स्वामी दयानंद को रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शीशमझाड़ी स्थित आश्रम से एंबुलेंस से जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। आश्रम प्रतिनिधि गुणानंद रयाल ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें चिकित्सकीय सलाह पर रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को कुछ टेस्ट किए गए। सोमवार को रविवार को किए गए टेस्ट दोबारा होंगे और उनका डायलिसिस भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्वस्थ चल रहे स्वामी की डायलिसिस हर तीसरे दिन की जाती है। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वामी को 24 से 48 घंटे तक निगरानी में रखने के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।

जिससे समग्र जांच और स्वास्थ्य की पड़ताल की जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वामी को सोमवार शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। बता दें प्रधानमंत्री मोदी अस्वस्थ चल रहे गुरु दयानंद सरस्वती की कुशलक्षेम जानने के लिए बीते शनिवार को तीर्थनगरी के शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें