फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ चढ़े बिना डॉक्टर चाहते हैं आराम

Wed, 19 Nov 2014 09:10 AM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नई चिकित्सक तबादला नीति से चिकित्सकों को पहाड़ में स्थानांतरित हुए चिकित्सक वापसी की राह तलाशने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


पहाड़ का तबादला आदेश निरस्त करवाने के लिए चिकित्सकों के महानिदेशालय में प्रतिवेदनों की भरमार लग गई है। स्थानांतरित हुए 108 चिकित्सकों से अभी तक 65 फीसदी की ज्वाइनिंग रिपोर्ट शासन को मिली है।

ज्वाइन करने की डेडलाइन खत्म
नीति के एक सप्ताह में ज्वाइन करना होता है लेकिन अब डेडलाइन अब समाप्त हो गई है। ऐसे में शासन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी में है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी से पदोन्नत 108 चिकित्सकों को 31 अक्टूबर को शासन ने स्थानांतरित किया था।
विज्ञापन


स्थानांतरण आदेश में मेडिकल बोर्ड की सिफारिश पर नीति के अनुसार 8 चिकित्सकों को राहत दी गई है, जबकि एक महिला चिकित्सक को पहाड़ में स्थानांतरण के साथ देहरादून में अटैचमेंट के आदेश हुए थे।

महानिदेशालय ने पदोन्नति और तैनाती स्थल के शासन से मिले आदेश नवंबर के पहले सप्ताह में सभी चिकित्सकों को भेज दिए थे बावजूद इसके अभी तक 30 से अधिक चिकित्सकों की ज्वाइनिंग रिपोर्ट नहीं मिली है।

बुधवार तक पहाड़ स्थानांतरित हुए 60 चिकित्सकों के ज्वानिंग की रिपोर्ट प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के पास पहुंची थी।

हालांकि कुछ चिकित्सकों को अभी डीएम ने रिलीव नहीं किया है जबकि एक मामला ऐसा है जिसमें नीति में तबादले के लिए अनुमन्य आयु सीमा से अधिक वाले चिकित्सक का तबादला हुआ है। ऐसे में स्थानांतरण आदेश का अनुपालन करने वाले कुछ चिकित्सकों की संख्या बढ़ सकती है।

अटैचमेंट को भिड़ा रहे सियासी जुगाड़
ज्वाइन नहीं करने वाले चिकित्सकों को पदोन्नति लाभ से हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में पहाड़ पर ज्वाइन कर चिकित्सक देहरादून में अटैचमेंट के लिए सियासी गठजोड़ तलाश रहे हैं। कुछ चिकित्सकों के अटैचमेंट प्रस्ताव भी तैयार हो चुके हैं।

मेडिकल को बना रहे आधार
पहाड़ चढ़ने से बचने के लिए एक दर्जन चिकित्सकों का बीमारी होने का प्रतिवेदन महानिदेशालय आ चुका है। देहरादून से सर्वाधिक प्रतिवेदन आए हैं जहां राज्य गठन के बाद से जमे चिकित्सक पहली बार पहाड़ स्थानांतरित हुए हैं।
विज्ञापन


अभी तक लगभग 60 चिकित्सकों के ज्वाइनिंग की रिपोर्ट मिली है। बुधवार को महानिदेशालय से रिपोर्ट तलब की जाएगी, जिसके बाद अनुपालन नहीं करने वाले चिकित्सकों पर कार्यवाही होगी।
- ओम प्रकाश, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें