फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण सत्र के लिए डॉक्टरों की छुट्टी पर लगी रोक

Sat, 31 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल के डॉक्टरों को गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र की समाप्ति तक छुट्टी नहीं मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को भी मौखिक रूप से फिलहाल छुट्टी न लेने को कहा गया है।
विज्ञापन


सत्र के लिए तैयारियां जोरों पर
गैरसैंण में दो नवंबर से प्रस्तावित विस सत्र के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्थायी डिस्पेंसरी बनाई जा रही है। इसके लिए डॉ. मुकेश सुंदरियाल, डॉ. प्रवीन पंवार, डॉ. केबी जोशी, डॉ. आरती रावत, डॉ. खेमराज, डॉ. अजय कुमार गैरोला, डॉ. दीपिका जैन और एक-एक लैब टेक्नीशियन व ईसीजी टेक्नीशियन की तैनाती की गई है।

इसके अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी। डॉक्टरों और टेक्नीशियन की टीम एक नवंबर को ही गैरसैंण पहुंच जाएगी। सत्र के दौरान डॉक्टरों की कमी न हो इसके लिए फिलहाल छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। दून अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरएस असवाल ने बताया कि इस संबंध में डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों की व्यवस्था पूरी
दूसरी ओर सीएमओ डॉ. सुशील अग्रवाल ने बताया कि जिले में केंद्र से एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) की टीम पहुंची हुई है। टीम अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों आदि में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के संबंध में दौरा कर रही है। ऐसे में अस्पतालों में डॉक्टरों का रहना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान पर्याप्त डॉक्टरों की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें