उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार शाम से लापता फिजिथेरेपिस्ट की लाश उसकी अपनी ही एसयूवी में पूरी तरह जली मिली।
विज्ञापन
एसयूवी में मिली डॉक्टर की जली लाश
2 of 9
सफारी में मिली डॉक्टर की जली लाश
- फोटो : अमरउजाला
डॉक्टर के अपनी टाटा सफारी स्टॉर्म में पूरी तरह जले मिलने से हड़कंप मच गया। कार भी पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
एसयूवी में मिली डॉक्टर की जली लाश
3 of 9
सफारी में मिली डॉक्टर की जली लाश
- फोटो : अमरउजाला
डॉक्टर की पहचान अनिल तोमर के रूप में हुई। वे ज्वालापुर के शंकर आश्रम तिराहे के पास सेराजेम नाम से फिजियोथैरेपी सेंटर चलाते थे।
एसयूवी में मिली डॉक्टर की जली लाश
4 of 9
सफारी में मिली डॉक्टर की जली लाश
- फोटो : अमरउजाला
मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे भेल तिराहे पर तैनात चेतक सवार पुलिस कर्मियों को एक राहगीर ने सूचना दी कि रानीपुर झाल पुल से नीचे उतरकर गंगनहर पटरी पर एक कार जली हुई है।
विज्ञापन
एसयूवी में मिली डॉक्टर की जली लाश
5 of 9
सफारी में मिली डॉक्टर की जली लाश
- फोटो : अमरउजाला
पूरी जल चुकी सफेद रंग की टाटा सफारी स्टॉर्म के अंदर का दृश्य देखकर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट में एक पुरुष का जला हुआ कंकाल था।
विज्ञापन
एसयूवी में मिली डॉक्टर की जली लाश
6 of 9
सफारी में मिली डॉक्टर की जली लाश
- फोटो : अमरउजाला
केवल हड्डियां ही बची थी और खोपड़ी दिखाई दे रही थी। हाथ पर एक कड़ा था।
सूचना मिलते ही एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, सीओ सदर जेपी जुयाल भी मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्कवॉयड भी बुलाया गया।
एसयूवी में मिली डॉक्टर की जली लाश
8 of 9
मृतक डॉक्टर का छोटा भाई
- फोटो : अमरउजाला
पुलिस अभी पता ही लगवा रही थी कि बहादराबाद थाने पहुंचे डॉक्टर अरुण कुमार तोमर ने बताया कि उनका भाई अनिल तोमर सोमवार शाम से लापता है। पुलिस डॉक्टर अरुण कुमार को लेकर घटनास्थल पर पहुंची।
अरुण ने कार में मिले अवशेष में फंसे कड़े को देखकर पहचान अपने बडे़ भाई डॉ. अनिल कुमार तोमर के रुप में की। हाई प्रोफाइल वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस वारदात की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।