फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! डॉक्टर ने जमीन पर लेटी गर्भवती संग किया ऐसा ऐसा सलूक कि शर्मसार हो गई इंसानियत

Fri, 21 Sep 2018 08:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
doon female hospital
विज्ञापन

एक तरफ जहां दून महिला अस्पताल में गुरुवार को एक महिला की डिलीवरी फर्श पर कराने का मामला सामने आया वहीं, मरीजों के साथ दुर्व्यवहार चरम पर पहुंच गया है। आलम यह है कि अब डॉक्टर मरीजों को लात मार रहे हैं। मामला बृहस्पतिवार का है, जब डॉक्टर के केबिन के बाहर फर्श पर पड़ी एक महिला को लात मारकर हटाया गया।

विज्ञापन


इस पर वहां मौजूद लोग भड़क उठे और अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा किया। हालात बेकाबू होते देख डॉक्टर ने पुलिस को बुला लिया। पु़लिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला।

दरअसल में अस्पताल में बेडों की कमी के कारण मरीज फर्श पर ही चादर डाल गुजारा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को ऑपरेशन के बाद फर्श पर लेटी एक  महिला को पहले तो डॉक्टर ने लात मार दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सिफारिशों पर मिलता है बेड

जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने पुलिस को बुला लिया। महिला ने पुलिस के सामने पूरी घटना बयां की। मामले में डॉक्टर की गलती पाए जाने पर पुलिस ने डॉक्टर की फटकार लगाई।

दून महिला अस्पताल में बेडों की कमी से मरीज परेशान हैं। स्थिति यह है कि अस्पताल में बिना सिफारिश बेड ही नहीं मिलता। ऐसी नहीं है कि सरकार व शासन को इस बात का इल्म नहीं, लेकिन कोई कुछ करने को तैयार नहीं। हालत यह कि प्रसव के बाद महिलाएं नवजात संग कॉरिडोर में फर्श पर अपना ठिकाना तलाश रही हैं। इस वक्त कई मरीज फर्श पर चादर डालकर गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें