फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने महिला मरीज से किया दुराचार और फिर वायरल कर दी अश्लील फोटो, डॉक्टर गिरफ्तार 

Wed, 29 May 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर में क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर ने क्षेत्र की एक महिला का इलाज करने के नाम पर उसके साथ दुराचार किया। महिला के विरोध करने पर डॉक्टर ने महिला की अश्लील फोटो भी वायरल कर दी।

विज्ञापन


एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि महिला की तहरीर पर डॉ. इकबाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के अनुसार वह कुछ समय पहले से यहां अपने मायके में रह रही है।

मायके पक्ष के लोगों को किसी भी तरह से स्वास्थ्य की परेशानी होने पर वह मोहल्ले में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर इकबाल हुसैन से इलाज कराते हैं। इसके चलते वह भी कुछ समय पहले इकबाल के क्लीनिक पर इलाज कराने पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि डॉ. इकबाल उसे इंजेक्शन लगाने के बहाने क्लीनिक में लगे पर्दे के पीछे ले गया और वहां उसकी अश्लील तस्वीरें मोबाइल से खींच ली। इसके बाद इकबाल ने उसे खाने के लिए दवा दी, जिससे वह बेहोश हो गई।

इकबाल ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुराचार किया। इसके कुछ दिन बाद इकबाल ने उसे उसकी अश्लील फोटो दिखाई और संबंध बनाने का दबाव डाला। इनकार करने पर इकबाल ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें