फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉम आल्टर की पहली मुहब्बत जानते हैं?

Tue, 15 Oct 2013 05:16 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता टॉम आल्टर ने कहा कि मेरी पहली मुहब्बत ने मुझे हिंदी सिखा दी। वह इतनी खूबसूरत थी, जिसे देख-देख कर मै हिंदी सीख गया। उसकी जुल्फें घनी थी।
विज्ञापन


चेहरे पर चांदनी जैसी चमक थी और प्यारी सी मुस्कान थी। उसकी यह सुंदरता रूहानी है, जोकि आज भी कायम है। सोमवार को आरआईएमसी में ‘जीती जागती कहानी जंगल की’ पुस्तक का विमोचन करने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अनुभव साझा किये।

पढें, OMG: 'बकरा' बनाने के लिए बकरी का किया ये हाल!

मै आज भी जवान हूं
पुस्तक के विमोचन के बाद टॉम आल्टर ने आरआईएमसी के छात्रों से कहा कि वे उनके उम्र के बारे में कोई सवाल न करें। मै आज भी जवान हूं। हां कोई मेरी पहली मुहब्बत के बारे में सवाल करे तो मैं खुलकर जवाब देने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन


इसके बाद एक छात्र के सवाल पर उन्होंने बेबाकी से अपनी पहली मुहब्बत का बखान किया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली मुहब्बत हिंदी टीचर थी, जिसे देख और सुनकर उन्होंने हिंदी सीख लिया। तब मैं कक्षा चौथी में पढ़ता था। उन्हीं की बदौलत आज फिल्म इंडस्ट्री में हूं।
विज्ञापन


अपने अनुभव साझा किये
वह आज भी जीवित है। इसके बाद टॉम आल्टर ने हिंदी सिनेमा में दिलीप कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य अभिनेताओं के साथ अपने अनुभव साझा किये।

लेखक जिम कार्बेट द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘जीती जागती कहानी जंगल की’ का हिंदी में अनुवाद संजीव ने किया है, जिसका सोमवार को टॉम आल्टर ने विमोचन किया। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म राजीव भरतरी, नटराज प्रकाशन के आदित्य अरोड़ा सहित अन्य मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें