फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडों को देख निकली हीरोगिरी, युवती को जगंल में छोड़ा

Tue, 15 Oct 2013 04:41 PM IST
अमर उजाला, कालाढूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट फॉल में प्रेमी को बंधक बनाकर युवती के अपहरण की सूचना गलत निकली। बदमाश सिर्फ युवक का एटीएम और मोबाइल लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन


सोमवार को मुरादाबाद से बरामद युवती से पूछताछ के बाद सारी घटना सामने आई। युवती ने बताया कि लूट के बाद युवक उसे अकेला छोड़कर जंगल से भाग गया था। वह भटकते हुए अपने घर आ गई थी।

पढें, हैवानियतः यज्ञ के बहाने ज्योतिषियों ने किया गैंगरेप

तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज
युवक ने घबराकर अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने युवक की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोबाइल सर्विलांस और एटीएम ट्रांजेक्शन के जरिए बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार शाम फरीदाबाद निवासी राहुल मसीह पुत्र दलीप कुमार मुरादाबाद निवासी एक युवती के साथ नया गांव स्थित कार्बेट फॉल में घूमने आया था, जहां पांच-छह युवक आए और दोनों को डरा धमका कर युवक का एटीएम कार्ड और मोबाइल लूट लिया।

पढें, दुराचार के बाद देह व्यापार की 'मंडी' में उतारी युवती

युवती के अपहरण की सूचना दे दी
डर के मारे युवक घटनास्थल पर युवती को अकेला छोड़कर भाग निकला। कुछ देर तक जब युवती का पता नहीं चला तो उसने बाहर जाकर वन विभाग के कर्मचारियों को लूट और युवती के अपहरण की सूचना दे दी।

युवती के अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक जंगल में कांबिंग की, लेकिन युवती का पता नहीं लगा।

देर रात युवती के मोबाइल की लोकेशन जंगल से बाहर काशीपुर की ओर मिली, जिससे पुलिस ने कुछ राहत की सांस ली। परिजनों और घरवालों से संपर्क करने पर सोमवार सुबह युवती मुरादाबाद स्थित घर पर मिली।

पूछताछ में घटना का सच सामने आया
एक पुलिस टीम वहां जाकर उसे पूछताछ के लिए यहां ले आई। पूछताछ में घटना का सच सामने आया। युवती ने बताया कि युवक के चले जाने के बाद बदमाश भी चले गए थे।

पढें, तमंचे की नोक पर मां के सामने बेटी से गैंगरेप

वह अकेली जंगल में भटकती रही। कुछ देर बाद वह बस पकड़कर सीधे अपने घर निकल गई। वहीं राहुल ने बताया कि उसने सोचा कि अकेली युवती के साथ बदमाश जंगल में कोई घटना न कर दें, इसलिए उसने पुलिस को अपहरण की सूचना दी।
विज्ञापन


एटीएम से रुपये निकाले गए
एसओ कालाढूंगी दिनेश पंत ने बताया कि युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। मंगलवार को बैंक खुलते ही ट्रांजेक्शन के आधार पर लोकेशन और एटीएम के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें