फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर देहरादून को हुड़दंगियों का अड्डा नहीं बनने दें : सीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्य सचिव ने रोड रेज व हुड़दंग की घटनाओं पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

-शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों में रात की गश्त बढ़ाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शहर में रोड रेज व हुड़दंग की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होेंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वीकेंड पर देहरादून को पार्टी व हुड़दंगियों का अड्डा न बनने दें। शहर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने और बार बंद करने के समय को सख्ती से लागू करें।
सचिवालय में मंगलवार को मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था पर गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी देहरादून को अपने सभी थानेदारों को पीक आवर्स में गश्त बढ़ाने, रात-दिन व मार्निंग पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए कहा। कहा कि नियमों का पालन न करने वाले बार संचालकों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए। शहर के आसपास के क्षेत्रों में खुलें होम स्टे पर भी निगरानी करें।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली-देहरादून हाईवे खुलने के बाद सप्ताहांत के लिए और भी अधिक तैयार रहने की आवश्यकता है। इसके लिए अभी से तैयारी की जाए। उन्होंने कहा कि किरायेदारों और पीजी में रहने वालों का सघन सत्यापन अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में डीजीपी दीपम सेठ, सचिव गृह शैलेश बगौली, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें