राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने कहा कि विश्वविद्यालयों को राजनीतिक हस्तक्षेप से बचाना होगा। राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण प्रतिष्ठित पंतनगर विवि की छवि खराब हो रही है। राज्यपाल बहेड़ी के चाचैट गांव जाते समय पंतनगर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पंतनगर विवि पिछले ढाई साल से कुलपति विहीन है। नियमित कुलपति न होना चिंता का विषय है। सर्च कमेटी को एक अदद कुलपति तलाश करने में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पढें, रामदेव की फैक्ट्री से पुलिस ने छुड़वाया बंधक
सर्च कमेटी योग्य व्यक्ति का नाम सुझाए
राज्यपाल ने कहा कि कुलपति नियुक्ति के मामले में उनके स्तर पर विलंब नहीं हो रहा है। सर्च कमेटी योग्य व्यक्ति का नाम उन्हें सुझाए तो वह उसे ही कुलपति नियुक्त कर देंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि सर्च कमेटी में आईसीएआर का प्रतिनिधि भी होना चाहिए था। आईसीएआर के महानिदेशक अयप्पन द्वारा इस मामले में उठाया गया एतराज जायज है।
पढें, तीर्थ पुरोहित नहीं है मुआवजे के 'हकदार'
लगातार मिल रही शिकायतें
राज्यपाल ने कहा कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि पंतनगर विवि में नियमित कुलपति न होने से विवि की छवि धूमिल हो रही है। दीक्षांत समारोह का आयोजन भी नहीं हो सका है। यह सब राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण हो रहा है।
पढें, पेट्रोल के लिए 100 किमी दूर जाते हैं आप?
इससे पूर्व पंतनगर एयरपोर्ट पर राज्यपाल का बुके देकर स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश गंगवार, पूर्व दरजा मंत्री रईस अंसारी, इरशाद हुसैन, डीएम बृजेश संत, कुल सचिव डॉ. जेपी पांडे, सीडीओ धीरज सिंह गर्ब्याल, एडीएम निधि यादव, डॉ. अजीत कर्नाटक, भास्कर तिवारी, मुतीउर्रहमान, मामून शाह, शाकिर अली आदि थे।