फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में न पड़े भंग, इसलिए गलती से भी मत कीजिएगा यह काम

Sun, 31 Dec 2017 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
new year party - फोटो : concept photo
विज्ञापन
नए साल के जश्न में कोई भंग न पड़े इसलिए गलती से भी यह काम मत कीजिए। वरना पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन


नए साल के जश्न के दौरान नशे में वाहन चलाया तो रात थाने में गुजारनी पड़ सकती है। पुलिस ने हुड़दंग और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। प्रत्येक चौराहे पर पुलिस एल्कोमीटर के साथ वाहन चालकों की चेकिंग करेगी।

खासतौर से राजपुर रोड, सहारनपुर रोड, हरिद्वार और चकराता रोड पर पुलिस का ज्यादा फोकस रहेगा। यातायात सामान्य रहने की दशा में डायवर्जन नहीं किया जाएगा। अगर दबाव बढ़ा तो मसूरी रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन


देहरादून और मसूरी रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कहा कि नए साल का जश्न तो मनाएं, मगर ऐसा कोई काम न करें, जिससे पुलिस को कार्रवाई करनी पड़े।
 
विज्ञापन

जश्न मनाएं, लेकिन जोश में होश न खोएं

new year party - फोटो : concept photo
एसएसपी के निर्देश पर नए साल की पूर्व संध्या पर रेव पार्टी की आशंका के मद्देनजर शनिवार रात शहर के होटलों में आकस्मिक चेकिंग की गई। होटल संचालकों को हिदायत दी गई कि पार्टी में किसी तरह के ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। ऐसा पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने होटल संचालकों से पार्टी और उनके आयोजकों के बारे में जानकारी जुटाई।

यहां दे सकते हैं सुझाव
एआईजी के मुताबिक, यातायात संचालन को लेकर ट्रैफिक निदेशालय के व्हाट्सएप नंबर 8755721002 पर अपने सुझाव दिए जा सकते हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न के नाम पर होने वाले हुड़दंग पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि देखने में आता है कि नशे में युवा तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया गया कि पूर्व में ऐसे प्रकरण सामने आए हैं कि पर्वतीय जनपदों में पूर्व संध्या पर पिकनिक के दौरान जंगलों एवं वन विभाग के डाक बंगलों, गेस्ट हाउस आदि स्थानों पर शराब परोसा जाता है। ऐसे में जंगली जानवरों के शिकार की संभावनाएं रहती हैं।

साथ ही वाहन दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में वन विभाग से समन्वय कर पहले से ही जरूरी कदम उठा लिए जाएं। उन्होंने महत्वपूर्ण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें