फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल पहुंचकर डीएम ने सुनाया गाना, रो पड़े महिला कैदी

Tue, 08 Aug 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
dm sing a song in jail
विज्ञापन
हरिद्वार की रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार उस वक्त और खास हो गया, जब डीएम ने गाना सुनाया और गीत सुनकर महिला कैदियों की आंखे झलक पड़ी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक रावत सोमवार सुबह ही जिला कारागार पहुंच गए। जहां जिला कारागार प्रशासन की ओर से बंदी महिला और पुरुष बंदियों को रक्षाबंधन का पर्व मनाने की अनुमति दी गई थी।

जेल में पहुंचे जिलाधिकारी को 35 ऐसी महिला बंदियों ने राखी बांधी, जिनके भाई किन्हीं कारणों से उनके पास राखी बंधवाने नहीं पहुंच सके थे। जिलाधिकारी ने सबको त्योहार की शुभकामनाएं देने के साथ ही उनकी समस्याएं सुनीं लेकिन किसी ने कोई समस्या नहीं बताई।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डीएम ने गाया, फूलों का तारों का, सबका कहना है...

women prisoners
कुछ महिलाओं ने आग्रह किया कि जिलाधिकारी उनके लिए कोई गीत गाएं। इस आग्रह को दीपक रावत ने तत्काल स्वीकार कर लिया और फूलों का, तारों का, सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है गीत सुनाया। डीएम की इस आत्मीयता से महिला बंदियों की आंखें भर आई।

काफी देर तक उनके साथ रहने के बाद जिलाधिकारी लौट आए। उधर काफी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने जेल पहुंचकर वहां बंद अपने भाइयों को राखी बांधी तथा उनकी लंबी उम्र की कामना की। जेल अधीक्षक बीपी पांडे तथा जेलर एसएम  सिंह समेत कई अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

जेल से आने के बाद जिलाधिकारी दीपक रावत अपनी पत्नी  विजेता रावत के साथ कनखल स्थित संस्था में पहुंचे और वहां रह रहीं अनाथ बच्चियों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। बच्चियों ने राखी बांधी तो डीएम ने भी उन्हें मिठाइयां और उपहार भेंट किए।

बच्चियों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि उनके लिए संस्था के परिसर में बनाए गए मैदान को समतल कराया जाए, जिस पिर जिलाधिकारी ने उन्हें शीघ्र ही यह व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें