फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और चोटी कटी, लेकिन इस बार दिख गया चोटी काटने वाली चुड़ैल का चेहरा

Tue, 08 Aug 2017 05:04 PM IST
woman hair cut by unknown in roorkee
विज्ञापन
hair cut
विज्ञापन
पहले देहरादून फिर उधमसिंहनगर और अब रुड़की में हुए चोटी काटने के मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। इस बार तो पीड़िता ने चोटी काटने को देख भी लिया है। जानिए, क्या कहती है पीड़िता...
विज्ञापन


शहर से लगे तेल्लीवाला में सबसे पहले रविवार की रात चोटी कटने का मामला सामने आया। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि खुशनुमा पत्नी जावेद की एक डरावनी महिला ने चोटी काट दी है और गायब हो गई।

इसके बाद लाठरदेवा में बानो पुत्री निसार की चोटी काटने का मामला सामने आया, लेकिन यहां भी सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच में कुछ हासिल नहीं हुआ। झबरेड़ा थाना प्रभारी सुखपाल सिंह मान के अनुसार बानों की चोटी उसके ससुराल पाडली गुज्जर गांव में कटी थी। इसके बाद वह लाठरदेवा अपने मायके आ गई है। यहां भी पुलिस को जांच में कुछ हासिल नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

hair cut
इसके बाद भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी शिकोहपुर में चोटी कटने का मामला सामने आया, लेकिन परिजनों ने पीड़ित महिला से किसी तरह की पूछताछ से इंकार कर दिया। इसके अलावा रुड़की से लगे ढंढेरा में चोटी काटने के मामले सामने आए, जहां जांच पड़ताल के लिए पुलिस टीम पहुंची, लेकिन परिजनों ने पीड़िता को सामने लाने से इंकार कर दिया।

अधिकांश मामलों में परिजनों का कहना है कि घटना के संबंध में उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है। एक के बाद एक चोटी कटने के मामले पर पुलिस दौड़ती रही, लेकिन किसी को यह समझ नहीं आया कि चोटी क्यों और कौन काट रहा है।

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा के अनुसार कुछ लोग जानबूझकर इस तरह की अफवाह फैलाना चाह रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जांच में चोटी काटने के मामले फर्जी प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें