फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : पाबंदियों से 'आजाद' हुई देहरादून की आजाद कॉलोनी

Mon, 18 May 2020 03:35 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने दिए आदेश
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पाबंद की गई देहरादून की आजाद नगर कॉलोनी को कैंटोनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के बाद इसके आदेश जारी किए।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : देहरादून में मिला एक और संक्रमित मामला, कुल मरीजों का आकड़ा हुआ 93

बता दें कि पिछले महीने 20 अप्रैल को आजाद नगर कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया था। जिसके बाद इसे सील कर दिया गया था। 28 दिन तक रोजाना यहां के लोगों का सामुदायिक निरीक्षण किया गया, कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने आजाद नगर कॉलोनी क्षेत्र को कैंटोनमेंट जोन से बाहर करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में पाबंद की गई कॉलोनियों में अगले कुछ दिनों में मामला सामने नहीं आता है तो 28 दिन की समय सीमा पूरी होने पर उन्हें कैंटोनमेंट जोन से बाहर कर दिया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

ये कॉलोनियां हुई कैंटोनमेंट जोन से बाहर

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद इन कॉलोनियों को पाबंद कर दिया गया था। जिसके बाद यहां आने-जाने वालों रोक लगा दी गई थी। जिला प्रशासन की ओर से यहां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही थी।

तीन मई से अब तक ये कॉलोनियां हुई कैंटोनमेंट जोन से बाहर

देहरादून- लक्खीबाग मुस्लिम बस्ती, कारगी ग्रांट बस्ती, भगत सिंह कॉलोनी, आजाद नगर कॉलोनी
डोईवाला - झबरावाला, केशवपुरी बस्ती

जल्द ये क्षेत्र भी होंगे कैंटोनमेंट जोन से बाहर

देहरादून- चमन विहार लेन11
ऋषिकेश - 20 बीघा कॉलोनी, शिवा एन्क्लेव, आवास विकास कॉलोनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें