डीएम रविनाथ रमन ने शुक्रवार को गांधी पार्क से घंटाघर तक साइकिल चलाकर पेट्रोल बचाने की अपील की। नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें पेट्रोल बचाओ, पर्यावरण बचाओ संदेश दिया गया।
हालांकि, समय की कमी के कारण डीएम ने यात्रा पूरी नहीं की, लेकिन उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
डीएम के हरी झंडी दिखाने के बाद रैली की शुरुआत गांधी पार्क से हुई, जो घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला, आढ़त बाजार, सहारनपुर चौक होते हुए शिवाजी धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शिवाजी धर्मशाला में सभी छात्रों ने रैली से लिए अनुभव बताए। इसके साथ ही पेट्रोल बचाए जाने का संकल्प लिया।