फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगले पर मीटिंग में नहीं जाएंगे अफसर

Sun, 09 Mar 2014 03:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


लेनी पड़ेगी सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति
इस मौके पर बताया गया कि अब कोई मंत्री, विधायक अपने बंगले पर मीटिंग नहीं कर सकेगा और न ही किसी अफसर को बंगले पर बुलाएगा। शहर में जुलूस, बैठक करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी पड़ेगी।

मंत्री सरकारी वाहनों का इस्तेमाल घर से अपने दफ्तर जाने के लिए कर सकते हैं। सरकारी भवनों पर प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी। वाहनों पर लाल बत्ती और हूटर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


सरकारी कार से कोई मंत्री जाता है तो वाहन में किसी राजनीतिक व्यक्ति को नहीं बैठाएगा। गेस्ट हाउस में किसी नेता के ठहरने के लिए दो दिन की ही व्यवस्था की जा सकेगी।
विज्ञापन


आपत्तिजनक प्रचार सामग्री व नारे नहीं
जिलाधिकारी ने बताया कि कोई आपत्तिजनक नारे नहीं लगाएगा और न ही प्रचार सामग्री वितरित करेगा।

प्रशिक्षण में भाजपा से ज्योति सजवाण, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीन मोहम्मद और दूसरे दलों के प्रतिनिधि रहे। इस मौके पर एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह, सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें