I
Iडीएम सविन बंसल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम कक्ष और पंचस्थानी चुनावालय का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यालय आने वाले फिरयादियों की शिकायत दर्ज कर, मॉर्क करने और विभाग पटल को ऑनलाइन-ऑफलाइन हस्तांतरित करने के साथ ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।I
Iबता दें डीएम की पहल पर कलेक्ट्रेट परिसर में लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। इससे जन सामान्य से प्राप्त शिकायतों को अंकन कर संबंधित विभाग को प्रेषित किया जाता है। शिकायत के निस्तारण की स्थिति और संपूर्ण मॉनिटिरिंग की जा रही है। पंचस्थानी चुनावालय का निरीक्षण करते हुए डीएम ने अव्यवस्थित रखे अभिलेखों पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने एसडीएम को निर्देश देते हुए कि निर्वाचन कार्यालय में रखी पत्रावली को व्यवस्थित रखने और पुराने अभिलेखों की बाइडिंग कराकर सामग्री को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने रिकार्ड रूम का निरीक्षण करते हुए मरम्मत के लिए स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।I
I
I
Iचुनावों में खर्च का पूरा ब्योरा प्रस्तुत करेंगे उम्मीदवार
I
Iमुख्य कोषाधिकारी-निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण नीतू भंडारी ने बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर स्थानीय निकाय निर्वाचन से संबंधित व्यय की प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर स्थानीय निकायों के निर्वाचन में खुद उम्मीदवार (निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवार सहित) या उसके निर्वाचन अभिकर्ता या उसके राजनैतिक दल के प्राधिकृत कराए गए प्रतिनिधि संपूर्ण व्ययों का लेखा खुद उम्मीदवार या उसके अभिकर्ता को रखना होगा। नामांकन से लेकर परिणाम घोषित होने तक संपूर्ण व्ययों का ब्योरा रखा जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को परिणाम घोषित होने के तीस दिन के अंदर निर्वाचन व्ययों का ब्यौरा लेखा टीम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ संभागीय वित्त अधिकारी आलोक शाह, उप निदेशक इंदिरा भट्ट, उप कोषाधिकारी कुसुमलता शाह, सहायक कमिश्नर अनंत रजनीश, दिनेश प्रसाद रतूडी, यतिन शाह आदि मौजूद रहे।I