I- कलक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में डीएम ने की जनसुनवाई, तहसील के अफसरों को लगाई फटकार
विज्ञापन
I
I-76 शिकायतों में से करीब 47 मामले जमीन से जुड़े आयेI
I जनसुनवाई में जमीनों की अवैध खरीद फरोख्त का मुद्दा गर्म रहा। जमीनों की धोखाधड़ी की शिकायतों पर डीएम सविन बंसल का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जमीन की बिक्री में फर्जीवाड़ा, अतिक्रमण, भूमि पर अवैध कब्जों करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।I
Iसोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में डीएम जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान ललित श्रीवास्तव ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि विकासनगर तहसील के खाता खतौनी संख्या 112 ,खसरा नं 522 मौजा धर्मावाला में अवैध तरीके से एसटी-एसटी की जमीनों को बेचने का कारोबार हो रहा है, लेकिन अधिकारी इस पर कार्रवाई नहीं कर रहे। श्रीवास्तव ने बताया कि एसटी-एसटी की जमीन को खरीदने व बेचने के लिए सरकार से अनुमति लेना जरूरी है, लेकिन यहां पर कानून को तोड़कर जमीनों की 143 कराकर बेचा खरीदा जा रहा है। अधिकारियों की मिलीभगत से यह कारोबार फल फूल रहा है। डीएम ने एसडीएम विकासनगर को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी जमीनों के मामलों को लेकर गंभीरता से कार्य करें। कहा, अधिकारी लापरवाही बरतने और किसी भी तरह की संलिप्तता होने पर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जनसुनवाई में 76 शिकायतें आई। इनमें से करीब 47 मामले जमीनों से जुड़े विवाद रहे। इसके अलावा कूड़ा, बिजली, आवास, पानी के बिल, पारिवारिक विवाद, सड़क मरम्मत आदि की शिकायतें भी लोगों ने की हैं।
I
Iमोक्षधाम की जमीन से हटवाएं अतिक्रमणI
Iमोक्ष धाम सेवा समिति अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने शिकायत सौंपते हुए बताया कि ग्राम पंचायत हरियावाला कलां के ग्राम धौलास में नून नदी के किनारे मोक्षधाम की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है। कई महीनों से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई समाधान नही हो सका है। आरोप लगाते हुए बताया कि दबंगों ने धाम की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। लेखपाल की ओर से एसडीएम विकासनगर को जांच रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है, लेकिन पता नहीं अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।I