फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पशु वध के आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संरक्षित पशु वध के आरोपी हरिद्वार के भगवानपुर के इनामी बदमाश युसुफ के खिलाफ सहसपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को शेरपुर में निर्माणाधीन दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई थी। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई थी।
विज्ञापन




शनिवार की देर रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दो संरक्षित पशुओं के वध के मामले में फरार चल रहा युसुफ चंडीगढ़ नंबर की बाइक से झाझरा चौकी की ओर आ रहा था। पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका तो वह सहसपुर की ओर फरार हो गया। पुलिस ने उसे सभावाला चौकी पर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह निर्माणाधीन दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर भाग गया। सहसपुर और प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी को शेरपुर में घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी पर हरिद्वार और देहरादून के थानों में पहले से संरक्षित प्रजाति के पशु वध, अपहरण, दुष्कर्म व मारपीट के छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें