फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून विवि के पास जिलाधिकारी ने फेंका बीज बम

विज्ञापन
बीज बम सप्ताह अवसर पर हिमालयी पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो (जाड़ी)संस्‍थान की और से मोथरोवाला रिस्पन
विज्ञापन
देहरादून। हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान (जाड़ी) की ओर से मनाए जा रहे बीज बम सप्ताह के अंतिम दिन बुधवार को जिलाधिकारी ने दून विश्वविद्यालय के पास बीज बम फेंके। जबकि छात्र-छात्राओं ने रिस्पना नदी के तट पर मोथरोवाला और मसूरी के जंगल में बीज बम फेंके। सात दिन में जगह-जगह गिन्नी घास, शहतूत, इमली, बांस, आंवला आदि के 10 हजार बीज बम फेंके गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने कहा कि बीज बम अभियान पर्यावरण और जीव जंतुओं के लिए लाभकारी साबित होगा। बच्चों से पर्यावरण जागरूकता को लेकर पेंटिंग बनवाने से बेहतर होगा कि उनसे बीज बम बनवाए जाएं, जो सबसे अच्छे बीज बम बनाएं, उन्हें सम्मानित किया जाए। इस अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि आज जिस तरह से जंगली जानवर और मानव के बीच संघर्ष बढ़ रहा है, उसे रोकने की जरूरत है।
अभियान सप्ताह के तहत लोगों को बताया गया कि किस तरह मिट्टी, पानी और गोबर को मिलाकर बीज बम तैयार किए जाते हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी आशा रानी पैन्यूली ने कहा कि बीज बम को स्कूल की मुख्य गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। अभियान के समापन पर महेंद्र सिंह, आरती नेगी, विकास पंत, अनुराग रावत, गौरव तिवारी, मंजू बलोदी, रुचिका रावत, विनीता, महेंद्र सिंह, अभिषेक भट्ट, लोकेंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

200 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
देहरादून। अभियान में फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी लक्खीबाग, सीएनआई इंटर कॉलेज, एमकेपी कॉलेज, एसजीआरआर मोथरोवाला के 200 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें