फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने लगाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
दून चिकित्सालय में कोविड-19 का टीका लगवाते जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव। अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में दूसरे चरण में फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीका लगाने का कार्यक्रम सोमवार को शुरू हो गया। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने दून चिकित्सालय के नए ओपीडी भवन में कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी फ्रंटलाइन कर्मचारियों से टीका लगवाने का आह्वान किया। बताया कि दूसरे चरण में लगभग 15 हजार फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीका लगाया जाना है। इनमें राजस्वकर्मी, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड के साथ ही स्वच्छता कार्मिक व पंचायत कार्मिक शामिल हैं। जिलाधिकारी ने टीकाकरण के बाद आधा घंटा ऑब्जर्वेशन कक्ष में बिताया। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी, सर्विलांस नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें