फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली का मिला तोहफा, बोनस और महंगाई भत्ता जारी

Wed, 15 Oct 2025 12:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आखिरकार कर्मचारियों का इंतजार खत्म हुआ है। दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व डीए जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
महंगाई भत्ता - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश जारी कर दिए। कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक डीए का नकद भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी किए। प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व महंगाई भत्ता का तोहफा दे दिया। कर्मचारियों का इंतजार भी खत्म हुआ। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए देने का निर्णय लिया है, जिसमें एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित कर 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत किया।दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व डीए जारी करने का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें..Kedarnath Yatra 2025: धाम की दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 17 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस व डीए जारी करने की मांग की थी। अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस व डीए के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया जारी थी। इसके बाद आज बोनस और महंगाई भत्ता जारी करने का एलान कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें