सराफा बाजार त्योहारी सीजन में अच्छा रहा
सराफा मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने बताया कि कुल मिलाकर सराफा बाजार त्योहारी सीजन में अच्छा रहा। चांदी और सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। शुरूआत में लगा था कि बाजार हल्का रहेगा मगर लोगों ने इस बार परंपरा के साथ-साथ निवेश मानकर सोना चांदी खरीदा। हर साल देखने में आता था कि चांदी को परंपरा के तौर पर या फिर कुछ जरूरतों के तौर पर ही खरीदा जाता था मगर इस बार लोग इसके दामों में और बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए थे। ऐसे में इसे लोगों ने इस बार निवेश मानकर खरीदा है।
ये भी पढ़ें...Rudraprayag: बदरी-केदार में दीपोत्सव आज, गेंदे के फूलों से सजाया गया धाम; गुलाब से उकेरी गईं आकर्षक आकृतियां
एसजीएसटी से प्राप्त राजस्व में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
पिछले वर्ष की तुलना में उत्तराखंड ने एसजीएसटी से प्राप्त होने वाले 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अगस्त माह तक जीएसटी 3779 करोड़ का राजस्व मिला था। जबकि 2025-26 में अगस्त माह तक 4145 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है। राज्य स्तर पर जीएसटी में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जीएसटी संशोधन दरों के बाद कारोबार में उछाल आया है, जिससे सरकार को उम्मीद है कि अक्तूबर माह में जीएसटी से राजस्व में बढ़ोतरी होगी।