सीएम को मंत्रियों व अफसरों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व गणेश जोशी ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु सहित शासन, पुलिस एवं अन्य विभागों के उच्चाधिकारियों ने भी दीपावली की शुभमानाएं दीं।