एक्यूआई का 100 से ऊपर जाना खतरनाक
शून्य से लेकर 50 एक्यूआई स्तर को सेहत के लिए ठीक माना जाता है। जबकि 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक का एक्यूआई स्तर मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 तक को बेहद खराब और 401 से लेकर 500 तक एक्यूआई स्तर को सेहत के लिहाज से बेहद गंभीर माना जाता है।
दून के प्रदूषण में पार्टिकुलेट मैटर खराब श्रेणी में दर्ज
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अगर एक्यूआई 50 तक है, तो खुली हवा में सांस लेना सुरक्षित है। इससे ज्यादा का मतलब हवा में प्रदूषण है। दून में पटाखों से हुए वायु प्रदूषण में पीएम 10 व पीएम 2.5 के आंकड़े भी खराब श्रेणी में दर्ज किए गए। दरअसल पीएम 2.5 और पीएम 10 वायु गुणवत्ता को मापने का पैमाना है, पीएम का मतलब है पार्टिकुलेट मैटर जो कि हवा के अंदर सूक्ष्म कणों को मापते हैं। पीएम 2.5 और 10 हवा में मौजूद कणों के आकार को मापते हैं। हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 60 और पीएम 10 की मात्रा 100 होने पर ही हवा को सांस लेने के लिए सुरक्षित माना जाता है। गैसोलीन, तेल, डीजल ईंधन या लकड़ी के दहन से पीएम 2.5 का अधिक उत्पादन होता है। अपने छोटे आकार के कारण, पार्टिकुलेट मैटर फेफड़ों में गहराई से खींचा जा सकता है और पीएम 10 की तुलना में अधिक हानिकारक हो सकता है। इस बार दून के प्रदूषण में पार्टिकुलेट मैटर खराब श्रेणी में दर्ज किए गए।
सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर
वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर पड़ता है। प्रदूषण से शरीर के दूसरे अंग भी प्रभावित होते हैं। वायु प्रदूषण से कई बार शरीर में चकत्ते, स्किन में झुर्रियां, एलर्जी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। प्रदूषित हवा से आंखों में जलन, खुजली, पानी आना जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों को आती है जो सांस के मरीज और अस्थमा के मरीज है।
दीपावली पर पिछले साल से एक्यूआई की तुलना
| स्थान |
2024 |
2023 |
| घंटाघर |
288 |
333 |
| नेहरू कालोनी |
243 |
349 |
| ऋषिकेश |
173 |
63 |
| टिहरी |
93 |
000 |
पिछले साल की तुलना में पीएम 10 भी सुधरा
| स्थान |
2024 |
2023 |
| घंटाघर |
254.39 |
307.15 |
| नेहरू कालोनी |
179.99 |
340.59 |
| ऋषिकेश |
187 |
198.57 |
| टिहरी |
88 |
128.12 |
पीएम 2.5 के आंकड़ों से भी राहत
स्थान 2024 2023
घंटाघर 116.50 63
नेहरू कालोनी 103 183
दिवाली पर जब देहरादून में अधिकतम वायु प्रदूषण दर्ज (31 अक्तूबर)
रात 10 बजे- 182 316 151
रात 11 बजे- 190 375 202
रात 12 बजे- 190 375 02
एक नवंबर --
समय एक्यूआई पीएम 2.5 पीएम 10
रात्रि एक बजे 209 428 295
रात 2 बजे 209 428 295
तड़के 3 बजे 236 500 411
तड़के 4 बजे 245 500 411
तड़के 5 बजे 252 500 411
सुबह 6 बजे 262 500 411
सुबह 7 बजे 272 500 411
सुबह 8 बजे 276 500 411
सुबह 9 बजे 272 500 411
सुबह 10 बजे 269 500 411
सुबह 11 बजे 276 500 411
नोट - आंकड़े प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार