कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शनिवार को अपने हरिद्वार स्थित घर पर दीपावली मनाएंगे। कौशिक के मुताबिक, वह ग्रीन दीपावली मनाएंगे और सभी से आग्रह करेंगे वे वायु प्रदूषण से बचाव के लिए आतिशबाजी से परहेज करें।
कम से कम पटाखें जलाएं : भगत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों से अपील की कि वे दीपावली पर्व पर कम से कम पटाखों को इस्तेमाल करें। प्रदूषण से बचाव के लिए ऐसा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे हल्द्वानी में अपने घर पर परिजनों के साथ दीपावली मनाएंगे।