दीपावली के दौरान पटाखों से ज्यादातर बच्चे घायल होते हैं। इसके लिए गांधी शताब्दी अस्पताल में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पीएमएस डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि संस्थान में इलाज के विशेष इंतजाम हैं। पर्व वाले दिन भी विशेषज्ञाें की टीम अस्पताल में मौजूद रहेगी।
दीपावली के दौरान घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों में विशेष बर्न वार्ड स्थापित करने के अलावा इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति 108 नंबर डायल करके तत्काल एंबुलेंस बुला सकता है। इसके अलावा मेडिकल अफसरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें तैनात हैं।
-डॉ. अनूप डिमरी, सीएमओ