फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020 : देहरादून में आज से तीन दिन डायवर्ट रहेंगे कई रूट, हर जगह पुलिस रहेगी तैनात

Thu, 12 Nov 2020 03:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पार्किंग स्थल भी किए गए निर्धारित, चौराहों पर मौजूद रहेंगे टोइंग वाहन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन को देखते हुए यातायात पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। धनतेरस से दिवाली की शाम तक शहर के कई रूट को डायवर्ट किया गया है। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर सीपीयू, यातायात पुलिस और थाना पुलिस की तैनाती गई है। इसके अलावा शहर में कई पार्किंग स्थल भी चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद ने बताया कि वर्तमान में कई जगह स्मार्ट सिटी के कामों के कारण शहर की सड़कें संकरी हो चुकी हैं। ऐसे में बड़े वाहनों के लिए अलग से पार्किंग और रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। इस संबंध में सीपीयू, यातायात पुलिस व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सीओ ट्रैफिक उमेश पाल सिंह रावत, यातायात इंस्पेक्टर राजीव रावत, राजपाल रावत, इंस्पेक्टर सीपीयू प्रदीप कुमार, जयकृत बुटोला आदि मौजूद रहे।

ये रूट रहेंगे डायवर्ट

- पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपल मंडी सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेंगे। यहां लोग केवल पैदल ही आ जा सकेंगे। 
विज्ञापन

- सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने पर रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहे से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- प्रिंस चौक, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक पर दबाव अधिक होने पर आराघर से आने वाले यातायात को सीएमआई से एमकेपी चौक होते हुए सुभाष रोड बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा।
- ओरिएंट चौक, घंटाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने पर राजपुर रोड की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
- दर्शनलाल चौक, घंटाघर पर वाहन अधिक होने पर दर्शनलाल चौक से घंटाघर की ओर जाने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक से भेजा जाएगा।
- धर्मपुर चौक, माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर भेजा जाएगा।

यह रहेगी वन-वे व्यवस्था

- रिचीरिच तिराहे से आईजी कट तक वन-वे रहेगा।
- आईजी कट से रिचीरिच की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
- सभी वाहनों को आईजी कट से पोस्ट ऑफिस तिराहा होते हुए चंदर नगर कट से भेजा जाएगा।



यहां होंगे बैरियर

- राजा रोड  
- दर्शनी गेट सहारनपुर चौक के सामने
- सहारनपुर चौक कांवली रोड की ओर
- तहसील चौक से अंदर तहसील के पास
- मच्छी बाजार काली मंदिर के पास 
- पीपल मंडी
- धामावाला मस्जिद 
- बुद्धा चौक
- दर्शनलाल चौक
- घंटाघर
- ओरिएंट चौक
- सर्वे चौक

धनतेरस पर विक्रमों का रूट ( यातायात का दबाव होने की स्थिति में )

- एक नंबर विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड बेनी बाजार होते हुए वापस जाएंगे।
- दो नंबर विक्रम सर्वे चौक तक ही आएंगे, यहीं से वापस जाएंगे।
- तीन नंबर विक्रम रिचीरिच तिराहे से आईजी कट, दून चौक, एमकेपी चौक से होते हुए वापस रिस्पना जाएंगे।
- पांच व आठ नंबर विक्रम रेलवे गेट तक ही आएंगे, यहीं से वापस भेजे जाएंगे।
- छह, सात व नौ नंबर विक्रम बिंदाल पुल तक आ सकेंगे और यहीं से वापस जाएंगे।
विज्ञापन

पार्किंग स्थल

- सुभाष रोड, एमकेपी रोड से आने वाले वाहनों के लिए
- रेंजर्स ग्राउंड 
- पवेलियन ग्राउंड

राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए

- एमडीडीए पार्किंग घंटाघर 
- हिमालयन आर्म्स से दून चौक के बीच बाईं ओर पार्किंग
- दर्शनलाल चौक से लैंसडाउन चौक के बाईं ओर
- हिमालयन आर्म्स से तहसील चौक से पहले बाईं ओर
- घंटाघर के बाई ओर पार्किंग

धर्मपुर की ओर से आने वालों के लिए 

- रेसकोर्स रोड वन साइड पार्किंग
- बन्नू स्कूल
- चकराता रोड वाले वाहन जनपथ मार्केट बिंदाल के पास पार्क होंगे

सहारनपुर रोड, प्रिंस चौक, गांधी रोड से आने वाले वाहनों के लिए

- नगर निगम कार्यालय
- राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
- एसएसपी कार्यालय
- यातायात कार्यालय के सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें