फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: टैक्स चोरी की शिकायत, राज्य कर के तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, मुख्यमंत्री धामी को भेजी फाइल

Thu, 27 Jul 2023 09:29 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

रेलवे स्टेशन पर पार्सल के जरिये आ रहे सामान की टैक्स चोरी करने की शिकायत की गई थी।टैक्स चोरी रोकने की कार्रवाई न करने पर तीनों अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से हटा कर राज्य कर मुख्यालय में संबद्ध कर दिया। साथ ही निलंबन की कार्रवाई करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी चोरी की शिकायतों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने के मामले में तीन अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शासन ने अनुमोदन के लिए फाइल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजी है। वर्तमान में तीनों अधिकारी राज्य कर मुख्यालय में संबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री को जीएसटी चोरी को लेकर गोपनीय शिकायत मिली थी। जिसमें रेलवे स्टेशन पर पार्सल के जरिये आ रहे सामान की टैक्स चोरी करने की शिकायत की गई थी। इस पर शासन ने राज्य कर की विशेष अनुवेषण शाखा और संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त और सहायक उपायुक्त को टैक्स चोरी करने वालों की निगरानी और कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


टैक्स चोरी कर लाया गया माल किया था जब्त
इसके साथ ही तीनों अधिकारियों को कार्रवाई से संबंधी रिपोर्ट देने को कहा था। शासन के आदेशों के बाद दून व हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्रशासन व राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर टैक्स चोरी कर लाया गया माल जब्त किया था।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी बोले-प्रदेश में एरो सिटी का कोई प्रस्ताव नहीं, कुछ लोग अनावश्यक राजनीति कर रहे

9 जुलाई को राज्य कर आयुक्त एवं अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल ने टैक्स चोरी रोकने की कार्रवाई न करने पर तीनों अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से हटा कर राज्य कर मुख्यालय में संबद्ध कर दिया। साथ ही निलंबन की कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। इस पर शासन ने अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री को फाइल भेजी है। सीएम के अनुमोदन पर शासन से कार्रवाई के आदेश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें