फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: हरबर्टपुर और डीडीहाट में खुलेंगे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सीएम धामी ने की घोषणा

Thu, 27 Jul 2023 01:48 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सेना न केवल पहले से अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है, बल्कि उसकी यश और कीर्ति भी बढ़ रही है। सरकार सेना के आधुनिकीकरण पर बल देने के साथ ही सैनिकों और उनके परिवारों की सुविधाएं भी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने देहरादून के हरबर्टपुर और पिथौरागढ़ के डीडीहाट में एक-एक अतिरिक्त जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, कारगिल की लड़ाई में हमारे जवानों ने अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए मां भारती की रक्षा की। भारत के रणबांकुरों का दुश्मन के खिलाफ किया गया सिंहनाद आज तक उसी वेग से गूंज रहा है। कारगिल युद्ध में देश की सीमा की रक्षा के लिए वीर सैनिकों का बलिदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

विज्ञापन


युुद्ध में उत्तराखंड के 75 वीर सपूत शहीद हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सेना न केवल पहले से अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है, बल्कि उसकी यश और कीर्ति भी बढ़ रही है। सरकार सेना के आधुनिकीकरण पर बल देने के साथ ही सैनिकों और उनके परिवारों की सुविधाएं भी बढ़ा रही है।

विज्ञापन

स्टांप ड्यूटी में 25 फीसदी की है छूट
राज्य सरकार भी पूर्व सैनिकों, शहीदों के आश्रितों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। शहीदों के परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार सरकार की ओर से सेवायोजित किया जा रहा है। राज्य के वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त और वार्षिक राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, देहरादून के गुनियाल गांव में शहीदों की स्मृति में अत्याधुनिक एवं विभिन्न सुविधाओं से युक्त शौर्य स्थल (सैन्य धाम) का निर्माण किया जा रहा है। सरकार की ओर से युद्ध विधवा और अपंग सैनिकों को दो लाख की आवासीय सहायता दी जा रही है। सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को 25 लाख मूल्य की संपत्ति के खरीद पर स्टांप ड्यूटी में 25 फीसदी की छूट है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: लगातार बारिश के चलते खतरे में आए भवन, स्कूल, कॉलेज, पांच घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे

अत्याधुनिक बन रहा सैनिक विश्राम गृह टनकपुर : जोशी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, कारगिल युद्ध के दौरान उत्तराखंड के वीर योद्धाओं ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी और हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गए। प्रदेश में सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर अग्रसर है। उत्तराखंड में 36 सैनिक विश्राम गृह हैं। सैनिक विश्राम गृह टनकपुर को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। सैनिक विधवाओं की बेटियों के विवाह के लिए एक लाख अनुदान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक खजानदास, सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अनिल गोयल, जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल, पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर जनरल शम्मी सभरवाल, मेजर जनरल देवेश अग्निहोत्री, ब्रिगेडियर दिनेश बडोला आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें