-स्वच्छ गंगा मिशन के तहत कार्यशाला आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के सभी जिलों में नियुक्ति परियोजना अधिकारियों को सीवेज संयंत्रों की निगरानी के टिप्स दिए। इसके अलावा उपकरणों, क्लोरिनेशन की जांच, ऑनलाइन मानीटरिंग सिस्टम, लैब की जांच आख्या जिला गंगा समिति व उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई।
स्वच्छ गंगा मिशन के कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा के दिशा-निर्देश पर रविवार को प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। तकनीकी सलाहकार दीपक मलिक, पर्यावरण विशेषज्ञ अक्षय कुमार, अनुश्रवण व मूल्यांकन विशेषज्ञ रोहित जयाड़ा ने सीवेज शोधन संयंत्र की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। तकनीकी सलाहकार दीपक मलिक ने जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिमाह जिलों में सीवेज संयंत्रों के निगरानी के लिए नामित नोडल अधिकारियों के साथ निरीक्षण करें। कार्यशाला का संचालन पूरन चंद कापड़ी ने किया।