फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति चुनाव: डोईवाला में निर्दलीय प्रत्याशी रियासत अली मोंटी ने मारी बाजी, भाजपा प्रत्याशी को हराया

Fri, 16 Oct 2026 07:43 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी रियासत अली मोंटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जिला योजना समिति के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रियासत अली मोंटी ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नेगी को हराकर जीत हासिल की। चुनाव में रियासत अली मोंटी को कुल 20 मतों में से 11 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नेगी को 9 मतों से संतोष करना पड़ा। इस तरह रियासत अली मोंटी ने दो मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


शुक्रवार को तहसील मुख्यालय में जिला योजना समिति के चुनाव के लिए मतदान और मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी रियासत अली मोंटी को विजयी घोषित किया गया। उनकी जीत की सूचना मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

चुनाव अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि जिला योजना समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र जिलाधिकारी देहरादून की ओर से प्रदान किया जाएगा। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद क्षेत्र में रियासत अली मोंटी की जीत चर्चा का विषय बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें