फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वंशिका, परिनीती व शिवांशी ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक दिवस के अवसर पर आयोजित जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन फुटबॉल व बॉक्सिंग के खिताबी मुकाबले खेले गए। फुटबॉल में इंडिया सेंटर ने जीएसएफ बॉयज को 1-0 के स्कोर से हराया।
विज्ञापन

मिनी बालिका वर्ग की 22-24 किलोग्राम भार वर्ग में वंशिका, 24-28 किलाेग्राम भार वर्ग में परिनीती और 28-30 किलोग्राम भार वर्ग में शिवांशी ने जीत हासिल कर स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं, सब जूनियर बालिका वर्ग में 30-33 किग्रा में रूद्राक्षी, 33-36 किग्रा में वर्षा ने स्वर्ण और 36-39 किग्रा वर्ग में अराध्या ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इसके अलावा 8 से 10 व 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की मिनी बालिका प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न भार वर्गों में फाइनल मुकाबले खेले गए जिनमें खिलाड़ियों ने अपने मुक्के का दम दिखा शानदार प्रदर्शन किया। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें