फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएसडीएम की आईडी पर आया ई-मेल, बम निरोधक दस्ते ने की जांच, प्राथमिकी दर्जI
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर बम निरोधक दस्ते ने कार्यालय खाली कराकर जांच की। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि उपजिलाधिकारी मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। इसमें पालिका और अध्यक्ष के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मामले में पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। वहीं बम निरोधक दस्ते ने कार्यालय खाली कराकर जांच की। साथी फोटो व वीडियोग्राफी भी गई। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि देर रात उन्हें ई-मेल आया था। प्रशासन अलर्ट पर है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें