I
Iअलाव जलाने के लिए लकड़ी नहीं है तो 9897169183 नंबर पर फोन करें। पालिका प्रशासन लकड़ी मुहैया करवाएगा। मंगलवार को पालिका प्रशासन की ओर से 17 जगहों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी का वितरण किया गया।I
Iनगर पालिका ईओ तनवीर मारवाह ने बताया कि शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। जहां भी अलाव की आवश्यकता होगी उन क्षेत्रों में लकड़ी की व्यवस्था की जाएगी। जनता की सुविधा के लिए 9897169183 नंबर जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कहीं भी अलाव की लकड़ी नहीं मिल रही है तो लोग फोन करके लकड़ी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ठंड को देखते हुए बाटाघाट, टिहरी बस अड्डा पुराना, टिहरी बस अड्डा नया, लंढौरा बाजार, गुरुद्वारा चौक, सर्वे ग्राउंड चौक, सिविल बस अड्डा, घंटाघर, पिक्चर पैलेस बैरियर, मेसानिक लॉज बस अड्डा, रियालटो, अंबेडकर चौक, किताब घर चौक, किताब घर बस अड्डा, कैंपटी स्टैंड पार्किंग, किंगक्रेग, गज्जी बैंड में अलाव जलाने के लिए लकड़ी का वितरण किया गया।I