फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मोती बाजार में शादी की पगड़ी बांधने को लेकर हुआ विवाद..चल गईं तलवारें, दो युवक घायल

Tue, 26 Nov 2024 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

कुछ युवक शादी की पगड़ी बंधवाने पहुंचे थे। जीतू ने इसका खर्च 500 रुपये बताया। लेकिन, युवकों ने 300 रुपये ही देने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी की पगड़ी बांधने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने वहां तलवारें चला दीं। विवाद की वजह केवल मोलभाव बताया जा रहा है। तलवारों से हुए हमले में दो युवक जख्मी हो गए। इससे गुस्साए व्यापारियों ने कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें दो आरोपी मनमीत सिंह, सुमित सिंह निवासी छबीलबाग को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मोती बाजार में रंजीत उर्फ जीतू लाल फूल भंडार के नाम से दुकान चलाता है। इस दुकान पर कुछ युवक शादी की पगड़ी बंधवाने पहुंचे थे। जीतू ने इसका खर्च 500 रुपये बताया। लेकिन, युवकों ने 300 रुपये ही देने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। युवक कुछ देर बाद वहां से चले गए लेकिन छबीलबाग इलाके से कुछ और युवकों को वहां ले आए। इनके हाथों में तलवारें, कृपाण और चापड़ थे। उन्होंने फिर से जीतू को गालियां देना शुरू कर दिया।

Haridwar: कई संतों पर पायलट बाबा आश्रम की संपत्ति खुर्द बुर्द करने का आरोप, जांच के लिए SIT गठित
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दुकान पर बैठे मनीष आनंद उर्फ काकू, विकास और जीतू पर इन्होंने वार कर दिए। हमले में मनीष आनंद और जीतू घायल हो गए। आरोपी यहीं नहीं रुके जो बीच में आया उस पर भी तलवारें तान दीं। बीच बचाव करने आए पूर्व पार्षद पति संतोख नागपाल की गर्दन पर भी तलवार रख दी। यही नहीं बाजार में भी तलवारे लहराते हुए वहां से भागे। शहर कोतवाल ने बताया कि इस मामले में सोनू सिंह, मोनू सिंह, सूरज सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें