लाठीचार्ज से आधा दर्ज युवकों को आई चोटें
पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान करीब आधा दर्जन युवकों को चोटें आईं। यह युवक भी उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों ने पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय उन पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश को आपदा से अब तक 1000 करोड़ का नुकसान, दिल्ली में हुए मीडिया संवाद में सीएम ने कहीं ये बातें
पिता-पुत्र हुए फरार
घटना के बाद चाकू लहराने का आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, मामला बिगड़ता देख युवक का पिता भी नजर बचाकर निकल गया। पुलिस उन्हें आसपास ढूंढती रही, लेकिन कोई नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।