फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा कांग्रेस के अंदर का घमासान

Sat, 30 Jul 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव से कांग्रेस में इन दिनों पद रेवड़ियों की तरह बांटे जा रहे हैं। स्थिति यह है कि जंबो कार्यकारिणी में सचिव और संगठन सचिवों की संख्या 150 से पार पहुंच गई हैं। इसके अलावा 40 से अधिक प्रदेश प्रवक्ता बना दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन सबके बीच पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। यह आरोप किसी पार्टी पदाधिकारी या कार्यकर्ता का नहीं वरन सरकार में शामिल काबीना मंत्री प्रीतम सिंह पवार का है। काबीना मंत्री का कहना है कि उन्होंने यह बात मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सामने भी रखी है।

संगठन में सब ठीक नहीं
जी हां सरकार के बाद अब संगठन में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी से नाराज कुछ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्षों से कांग्रेस का झंडा थामे लोगों की संगठन में अनदेखी हो रही है, जिससे कार्यकर्ता नाराज हैं। कुछ मंत्री और विधायक भी इससे नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन


नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव बनाए जाने के दौरान विधायकों को इससे अवगत कराए जाने की जरूरत भी महसूस नहीं की जा रही है। वहीं कुछ पदाधिकारियों का कहना है कि परिक्रमा करने वालों को पार्टी में जो पद दिए जा रहे हैं, वे भी गलत हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री उसे ही नियुक्ति किया जा सकता है पार्टी हाईकमान ने जिसका अनुमोदन किया हो, लेकिन पार्टी में ऐसा नहीं हो रहा। 
विज्ञापन


इनका है कहना
संगठन में पुराने और समर्पित लोगों को जगह दी जानी चाहिए, मेरी ओर से प्रदेश अध्यक्ष को इससे अवगत कराया गया है।
-प्रीतम सिंह, पंचायती राज मंत्री

संयोगवश चकराता के लोग छूट गए थे, प्रदेश अध्यक्ष ने इसका संज्ञान ले लिया है, एक सप्ताह के भीतर वहां के लोगों को पीसीसी में जगह दी जाएगी।
-धीरेंद्र प्रताप, मुख्य प्रचार समन्वयक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें