फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर घमासान

Wed, 23 Jul 2014 11:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में डोईवाला उपचुनाव के टिकट को लेकर लगी आग ठंड़ी भी नहीं हुई कि अब भाजपा में जिप अध्यक्ष के चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मुध चौहान को रोकने के लिए लगाया दम
मधु चौहान को रोकने के लिए पार्टी के एक खेमे ने देहरादून जिप अध्यक्ष की सीट पर किसी को टिकट नहीं देने की जिद पकड़ ली है।

इस बात को लेकर जोर लगाया जा रहा है कि यदि भले ही किसी को टिकट नहीं देकर सीट को खुला छोड़ दिया जाए, लेकिन मधु चौहान को टिकट नहीं मिलना चाहिए।

सात जिलों में तो भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी घोषित कर दिए लेकिन देहरादून समेत पांच जिलों में अभी सूची जारी होना बाकी है। लेकिन सबसे ज्यादा जोड़ तोड़ देहरादून में हो रहा है।

2008 वाली कहानी दोहराने की कोशिश
देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मधु चौहान सबसे दमदार प्रत्याशी है। उन्होंने सदस्य का चुनाव इसी शर्त पर लड़ा था कि चेयरमैन का टिकट मिलेगा। लेकिन एक गुट इस बार भी 2008 वाली कहानी दोहराने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब भी पार्टी ने वायदा करने के बावजूद मधु को टिकट नहीं दिया था। लेकिन मधु चौहान ने निर्दलीय लड़कर भाजपा और कांग्रेस दोनों को हाशिए पर डाल दिया था।

लेकिन भाजपा का एक प्रभावशाली खेमा सुभाष शर्मा को टिकट दिलाना चाहता है, इसलिए मधु का विरोध हो रहा है।

इस खेमे ने यहां तक तैयारी की है कि यदि सुभाष शर्मा को टिकट नहीं मिला तो फिर अधिकृत प्रत्याशी उतारने का विरोध करके इस सीट को खुला छुड़वा लिया जाए।

ताकि फिर सब अपने हिसाब से चुनाव लड़ सके। लेकिन एक गुट इस बात के विरोध में है।

इस गुट का कहना है कि जब जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी की गई तो फिर अध्यक्ष की सूची जारी होनी चाहिए, वर्ना कांग्रेस को वॉक ओवर देने का संदेश जाएगा। जो कि पार्टी के लिए ठीक नहीं होगा।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी ajitsingh@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9675812371 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें