I
Iमामूली बात पर युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों गुटों ने प्रेमनगर के केहरी और बिधौली गांव में खूब हुड़दंग मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में सभी की काउंसलिंग भी कराई। साथ ही एक छात्र की रिपोर्ट भी कॉलेज को भेजी गई।I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस को प्रेमनगर के बिधौली और केहरी गांव क्षेत्र में युवकों के हुड़दंग की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चेतन और सागर नाम के दो युवकों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया था। इस पर दोनों ने अपने साथियों को बुला लिया। युवकों ने मौके पर हुड़दंग मचाया। इसके बाद चेतन चौधरी निवासी बेहट सहारनपुर मूल निवासी राजेंद्रनगर, सागर निवासी सरसावा सहारनपुर, विशाल चौधरी निवासी झबरेड़ा हरिद्वार, रवि कुमार और शुभम निवासी केहरी गांव प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया।I
Iएसएसपी ने बताया कि पांचों आरोपियों के परिजनों को थाने बुलाकर परिजनों के सामने ही उनकी काउंसलिंग कराई। वहीं, गिरफ्तार एक आरोपी छात्र की रिपोर्ट भी कॉलेज को भेजी गई है।I