फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऋषिकेश, डोईवाला में 13 सितंबर को लगेगी लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आगामी 13 सितंबर को देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जनपद के समस्त न्यायालयों और बाहरी न्यायालयों जैसे ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला और मसूरी में होगा।देहरादून में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित वादों का निपटारा आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर संबंधित मामले, सिविल वाद, धन वसूली के वाद, चेक बाउंस और वैवाहिक संबंधों से जुड़े विवाद सूचीबद्ध करवाए जा सकते हैं। सचिव ने इन वादों से संबंधित लोगों से अपील की है कि वे 12 सितंबर तक स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने मामलों को लोक अदालत के लिए नियत करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में मामलों के निस्तारण से दोनों पक्ष संतुष्ट होते हैं और विवादों का पूरी तरह से निपटारा हो जाता है। साथ ही लोक अदालत में निस्तारित होने वाले वादों में कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है। इसका लाभ उठाना चाहिए।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें