देहरादून में हैं करीब 2200 कनेक्शन
नगर निगम ने पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर करीब 2200 कनेक्शन ले रखे हैं। इनका करीब एक करोड़ रुपये बिल आता है। देहरादून शहर को पांच डिवीजनों में बांटा गया है। ऐसे में हर डिवीजन का अलग-अलग बिल है। विद्युत कनेक्शन काटने की शुरूआत केंद्रीय डिवीजन ने की है। एक्सईएन केंद्रीय डिवीजन के अनुसार 80 लाख रुपये हमारा नगर निगम पर बकाया है, जबकि करीब 40 लाख रुपये का नोटिस कर जमा करने के लिए नगर निगम ने भेजा है।
ये भी पढ़ें...Kedarnath: बर्फ की घाटी से होकर बाबा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, हिमखंडों को काटकर बन रहा रास्ता, तस्वीरें
एसई -राहुल जैन ने कहा किजो भी बिल हमें प्राप्त हो रहे हैं विभाग उन बिलों को देने को तैयार है, लेकिन चार साल का बिल एक साथ दिया गया और उसमें सरचार्ज भी जोड़ा गया है, यह ठीक नहीं। देहरादून नगर निगम बिजली बिल जमा करने के मामले में अच्छा निगम है, लेकिन इस बार बिल रुके हैं। बहरहाल आपसी समन्वय के आधार पर इस मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
महापौर सौरभ थपलियाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जो भी दिक्कत सामने आई है। उसके संबंध में नगर निगम और यूपीसीएल के अधिकारियों को एक पटल पर लाकर इसका समाधान कराया जाएगा। यदि कर का बिल गलत है तो उसे भी ठीक कराया जाएगा।