फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल से अंधेरे में तीर चला रही सीबीआई, आंदोलनकारी नाराज

Sat, 24 Feb 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
andolankari, CBI, probe, delay - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तराखंड पृथक राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड की जांच में सीबीआई पिछले 23 साल से अंधेरे में तीर चला रही है। यह आरोप है, जांच में हो रही हीलाहवाली से नाराज राज्य आंदोलनकारियों का।

विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।  उनकी मांग है कि सीबीआई के सभी मुकदमे देहरादून में शिफ्ट हों ताकि सभी मामलों में तेजी से जांच हो सके और दोषियों को जेल भेजा जा सके।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री राम लाल खंडूड़ी, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती समेत कई आंदोलनकारी जिलाधिकारी के दफ्तर के बाहर इकट्ठा हुए जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा।  ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहे पर तत्कालीन सरकार की शह पर पुलिस गोलीकांड में कई आंदोलनकारियों को मौत के घाट उतार दयिा गया था।

इलाहबाद उच्च न्यायालय ने अपने आदेस में माना ता कि रामपुर तिराहा में 17 महिलाओं से अभद्रता हुई और 26 आंदोलनकारियों की हत्या की गई। कोर्ट ने सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए थे। लेकिन आज तक मुकदमों का निर्णय नहीं हुआ। ज्ञापन में सीबीआई के सभी मुकदमों को देहरादून हस्तांतरित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें