फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया कांड की बरसी पर न्याय दिलाने पर चर्चा

विज्ञापन
महिलाओं के हित के लिए कचहरी स्थित शहीद स्‍थल सभागार में बैठक करतीं उत्तराखंड महिला मंच की सदस्‍य?
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड महिला मंच ने सोमवार को निर्भया कांड की बरसी पर आयोजित गोष्ठी में महिलाओं की सुरक्षा और सख्त कानून बनाने व समय पर न्याय दिलाए जाने पर चर्चा की। साथ ही महिला हिंसा और समाज, सरकार, पुलिस की जागरूकता व न्याय व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर गोष्ठी के दौरान मीडिया से वार्ता में महिला मंच की प्रदेश संयोजक कमला पंत ने कहा कि मंच ने निश्चय किया है कि अबकी बार का 26वां स्थापना सम्मेलन इसी मुद्दे पर किया जाएगा। इसके लिए एक सप्ताह के कार्यक्रम की शृृंखला घोषित कर दी गई है। 17-18 दिसंबर को महिला हिंसा और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओें पर क्षेत्रीय गोष्ठी होगी। 19 दिसंबर को मंच के स्थापना दिवस पर काकोरी कांड के शहीदों को याद करते हुए महिला हिंसा, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सुबह 11 बजे गांधी पार्क में धरना दिया जाएगा। 20 और 21 दिसंबर को कचहरी स्थित पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस में दो दिवसीय चिंतन मंथन शिविर व अगली रणनीति बनाई जाएगी। गोष्ठी में निर्मला बिष्ट, हेमलता नेगी, प्रीती थपलियाल, सरोज कलूड़ा, सीमा नेगी, संतोष पांडे, विजय नैथानी, सुमित्रा राणाकोटी, सरोजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें