फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: औली में स्कीइंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन को लेकर मंथन, एसोसिएशन और आईटीबीपी के अधिकारियों के बीच बैठक

Tue, 10 Feb 2026 10:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

औली में स्कीइंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन को लेकर मंथन हुआ। विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और आईटीबीपी के अधिकारियों के बीच इसे लेकर बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औली में राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने गेम्स के आयोजन को लेकर अपने अनुभव, सुझाव और विचार साझा किए।

विज्ञापन


चैंपियनशिप के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, खिलाड़ियों को जी जाने वाली सुविधा, पर्यटन संवर्द्धन, स्थानीय सहभागिता और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि विंटर गेम्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श आयोजन बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Vikasnagar: कालसी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, एक महिला समेत तीन लोगों की गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, आईटीबीपी औली के डिप्टी कमांडेंट नानक चंद, असिस्टेंट कमांडेंट विजेंद्र चौहान, डिप्टी कमांडेंट प्रदीप भट्ट, गंगाराम, जीएमवीएन के प्रबंधक प्रदीप शाह, कमल किशोर डिमरी, विजयंत रावत, विकेश डिमरी, विमलेश पंंवार, राजीव मेहता, अखिलेश पंवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें