फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ आपदा: टांगा गांव में मलबे से दादी और पोता-पोती के शव भी निकाले, परिवार के सातों लोगों की हुई मौत

Wed, 22 Jul 2020 10:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टांगा (पिथौरागढ़)

सार

  • बच्चों के माता-पिता और दादा समेत चार के शव मंगलवार को निकाले गए थे
  • गांव के चार लोग अब भी हैं लापता, टांगा के सात लोगों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के  पिथौरागढ़ से 93 किमी दूर बंगापानी तहसील के टांगा गांव में एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार को मलबे से मासूम भाई-बहन और उनकी दादी के शव निकाल लिए हैं। बच्चों के माता-पिता, दादा माधो सिंह समेत चार लोगों के शव मंगलवार को मलबे से निकाले गए थे। इस आपदा में माधो सिंह का पूरा परिवार खत्म हो गया है। बुधवार को मिले तीनों शवों को सेराघाट ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद मोटीघाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


टांगा मुनियाल और गैला गांव में रविवार देर रात हुई अतिवृष्टि के दौरान हुए भूस्खलन से गैला गांव में दंपती और बेटी की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए थे। टांगा मुनियाल गांव में 11 लोग लापता हो गए थे। इनमें से सात लोगों के शव बरामद हो चुके हैं।


यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ आपदा: महज एक घंटे की बारिश ने बदल दिया टांगा गांव का भूगोल, जहां-जहां धरती फटी वहां बह रहे झरने
विज्ञापन


टांगा के चार लोग अब भी लापता हैं। बुधवार को 13 और जवान टांगा गांव भेजे गए थे। प्रशासन के अनुसार शवों की तलाशी का काम जारी रखा जाएगा। क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी, जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे, एसपी प्रीति प्रिदर्शनी बुधवार को भी टांगा गांव में मौजूद रहे।

विज्ञापन

मृतकों और लापता लोगों की सूची

बुधवार को इनके शव हुए बरामद
1.तुलसी देवी (65) पत्नी माधो सिंह।
2. दिव्यांशु (12) पुत्र गणेश सिंह।
3. लतिका (10) पुत्री गणेश सिंह।

ये अब भी हैं लापता
1. जीत राम पुत्र हुड़किया राम।
2. पार्वती देवी पत्नी जीत राम।
3. पुष्पा देवी पत्नी भीम सिंह।
4. प्रतिमा देवी पत्नी खुशाल सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें