फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: जंगल में फटा बादल, पांच गांव सैलाब में डूबे, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

Fri, 09 Aug 2019 11:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में चमोली जिले के देवाल में जंगल के पीछे फटे बादल ने कई गांवों में तबाही मचा दी है। हालांकि प्रशासन इसे अतिवृष्टि की घटना बता रहा है।तस्वीरों में देखिए बादलों का कहर...
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
यहां रात करीब साढ़े दस बजे उलनग्रा, तलोर, पदमल्ला ,बामन बेरा, फलदिया गांव में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बादल फटने से उक्त गांवों में भारी मलबा आ गया। वहीं फल्दिया गांव के बीचों बीच बहने वाले बरसाती गधेरों (नाले) में भारी मलबा आ जाने के कारण एक महिला और एक बच्ची बह गए।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
यहां बादलों ने ऐसी तबाही मचाई है कि गांव में 11 मकान बह गए हैं। गाय, भैंस सहित खाने-पीने का सामान भी बह गया है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
फल्दिया गांव में बिजली गुल है। पानी की लाइन टूट गई है। पूरे गांव में हाहाकार मचा है। लोग अभी भी खौफ के साए में है। वह अपने घरों पर टूटी तबाही देखकर इधर-उधर भटक रहे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और एसडीएम केएस नेगी सहित पूरी प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा देवाल क्षेत्र की सभी सड़कें बंद हो गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन द्वारा मौके पर लोगों को आवश्यक सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। पीड़ित परिवारों के रहने की व्यवस्था गांव के प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूल में करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें