गुरुग्राम में आयोजित विजय पर्व के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग मॉडल लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। वर्तमान में डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है।
यह बात सीएम ने एडब्लूपीएल के विजय पर्व कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा किए एडब्लूपीएल के उन प्रतिभाशाली एवं परिश्रमी साथियों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने परिश्रम और समर्पण से सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह संस्थान डायरेक्ट सेलिंग मॉडल के माध्यम से अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहा है। जिससे ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं और लाखों लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के अंतर्गत 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते हुए। जिनमें से एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं। कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था निरंतर सशक्त हो रही है। उन्होंने आयोजन के लिए एडब्लूपीएल के प्रबंध निदेशक डॉ. संजीव कुमार और टीम को बधाई दी।