इनके अलावा दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गोवा, बंगलूरू और कोलकाता के लिए कनेक्टिंग सेवा से जुड़ेगा। इसके साथ ही दून देश के 10 शहरों से सीधा और चार से कनेक्टिंग फ्लाइट से जुड़ जाएगा।
एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि स्पाइस जेट का विमान सुबह 8.40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा। जबकि जम्मू से देहरादून के लिए 10.25 बजे उड़ान भरेगा और 11.35 बजे जौलीग्रांट पहुंच जाएगा।
देहरादून के जौलीग्रांट से अमृतसर के लिए 11.55 बजे उड़ान भरेगा। अमृतसर से देहरादून के लिए 12.55 बजे फ्लाइट उड़ेगी। इसी तरह देहरादून से जयपुर के लिए 2.05 बजे विमान उड़ान भरेगा। ये सभी उड़ाने दिन की ही होंगी।
देहरादून के लिए जयपुर से 6.50 बजे फ्लाइट मिलेगी। स्पाइस जेट का विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 8.20 बजे उतरेगा। निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि स्पाइस जेट ये सेवा नियमित देगा।
अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या 20 से बढ़कर 23 हो जाएगी। अभी तक प्रतिदिन चार हजार से अधिक हवाई यात्री विमानों से आवाजाही करते हैं। इन शहरों के हवाई सेवा से जुड़ने से यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने के साथ राज्य के पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।